Breaking News
नशे को कहें ना, सपनों को कहें हां, न्यायिक अधिकारियों ने स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर “नशों को कहें ना, अपने सपनों को कहें हां” विषय पर मंगलवार को स्कूलों में विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। विद्यार्थियों से अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में लगाने तथा स्वयं नशे से दूर रहने के साथ दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया।

लालसोट क्षेत्र में आयोजित शिविरों में अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश गीता पाठक, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋतु चंदानी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मधु शर्मा और न्यायिक मजिस्ट्रेट दीक्षिका ब्रह्मभट्ट सहित कई न्यायिक अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को संबोधित किया।

इसी तरह चूरू जिले के सात विद्यालयों में भी न्यायिक अधिकारियों ने विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर छात्रों से संवाद किया। अधिकारियों ने कहा कि “नशा आधुनिकता नहीं, बल्कि उज्ज्वल भविष्य को बर्बाद करने वाला रास्ता है” और विद्यार्थियों को अपने सपनों को प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *