बांदीकुई शहर में हल्की बारिश से गिरा तापमान:आमजन को उमस भरी गर्मी से राहत, अब तक 120 एमएम बारिश दर्ज
बांदीकुई शहर में मंगलवार को हुई हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे तथा कई इलाकों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई।

