बांदीकुई नगर पालिका क्षेत्र में सहस्त्र घट कार्यक्रम:विधायक ने भगवान शिव को पंचामृत स्नान करवाया, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
सावन माह के अवसर पर बांदीकुई नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित सहस्त्र घट (1000 कलश) कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचामृत से अभिषेक किया गया

