दौसा में संत रविदास समरसता संकल्प अभियान कलश का स्वागत:डिप्टी सीएम बोले- गांव-ढाणी तक पहुंचाएंगे समानता और भेदभाव मुक्त समाज का संदेश
दौसा में संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाले गए समरसता संकल्प कलश का भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास का समानता और सामाजिक समरसता का संदेश प्रदेश के हर गांव और ढाणी तक पहुंचाया जाएगा तथा भेदभाव-मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

