दौसा जिले में बुधवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। कई इलाकों में सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है, जबकि मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार उमस और गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है।
सुबह से बदल गया मौसम
दौसा शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों ने राहत की सांस ली, क्योंकि पिछले कई दिनों से जिले में उमस भरी गर्मी का असर बना हुआ था।
Read More दौसा में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट:लोगों को उमस से मिली राहत, कई इलाकों में सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी