Breaking News
लिफ्ट लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल

दौसा-करौली सीमा स्थित उकाली घाटी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा उस समय हुआ जब परिवार बाजार से खरीदारी कर घर लौटते समय लिफ्ट लेकर लोहे के सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठा था।

जानकारी के अनुसार, करौली जिले के गढ़मोरा थाना क्षेत्र के चिरावंडा गांव निवासी परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर घर लौट रहा था।

करीब 800 मीटर चलने के बाद उकाली घाटी की चढ़ाई पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे में ट्रॉली के नीचे दबने से उषा देवी (30) और उनके 9 वर्षीय बेटे सूरज की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में पति सोनू महावर (35) तथा एक अन्य व्यक्ति रामेश्वर गुर्जर (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सोनू महावर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एसएमएस अस्पताल, जयपुर रेफर किया गया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ।

Page Source :- Google, ChatGPT, Social Media, more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *