तलाई में मिला युवक का शव, मर्डर की आशंका:गले पर मिले चोट के निशान, एएसपी बोले- शिनाख्त के प्रयास कर रहे हैं
दौसा जिले में भांडारेज मोड़ के पास एक तलाई में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में युवक के गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

