चूरू में बाजारों में भरा पानी, सवाई-माधोपुर में झरने बहे:जयपुर सहित कई जिलों में 1 इंच तक बरसात; आज 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे कई स्थानों पर जलभराव और झरनों में तेज बहाव देखने को मिला। मौसम विभाग ने आज भी 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

