बांदीकुई नगरपालिका में पहले चरण में होगा मतदान:9 सितंबर को वोटिंग, आज से आचार संहिता लागू
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी होने के साथ ही बांदीकुई नगरपालिका क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार बांदीकुई में पहले चरण में 9 सितंबर 2026 को मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद बांदीकुई नगरपालिका क्षेत्र में प्रशासन ने आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकारी और सार्वजनिक स्थानों पर लगी प्रचार सामग्री को हटाने के साथ चुनावी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी 2026 के नगरीय निकाय चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता की पालना संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं।
बांदीकुई चुनाव से जुड़ी प्रमुख तारीखें:
- आचार संहिता: चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ लागू
- नामांकन: 27 से 31 अगस्त
- नामांकन पत्रों की जांच: 1 सितंबर
- नाम वापसी: 3 सितंबर
- चुनाव चिन्ह आवंटन: 4 सितंबर
- मतदान: 9 सितंबर 2026
- मतदान का समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
- मतगणना: 14 सितंबर
बांदीकुई के साथ बसवा, महवा, मंडावर, सिकराय और भांडारेज-पहाड़ी समेत दौसा जिले के कई निकायों में भी पहले चरण में 9 सितंबर को मतदान प्रस्तावित है। वहीं दौसा नगर परिषद का चुनाव दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा।

