बांदीकुई में रात से बारिश जारी, 15 एमएम दर्ज:तापमान में 6 डिग्री की गिरावट, लोगों को उमस से मिली राहत
बांदीकुई में सोमवार रात से लगातार बारिश का दौर जारी है। क्षेत्र में अब तक करीब 15 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे लंबे समय से बनी उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

