बांदीकुई में आधे घंटे में 44MM बारिश,सीजन की सबसे ज्यादा:बसवा रोड तिराहे से अंबेडकर सर्किल तक भरा पानी; अब तक कुल 100MM दर्ज
बांदीकुई में बुधवार को महज आधे घंटे में 44 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो इस मानसून सीजन की अब तक की सबसे अधिक वर्षा बताई जा रही है। इस तेज बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया।

