जयपुर में CNG पंप पर गाड़ियों की कतारें:दो घंटे तक लोग कर रहे इंतजार; कंपनी ने कहा- पाइपलाइन के बाद नहीं होगी परेशानी
जयपुर में CNG संकट का असर अब वाहन चालकों के साथ-साथ शहर के ट्रैफिक पर भी दिखाई दे रहा है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार शहर के करीब 38 CNG पंपों पर रोजाना लंबी कतारें लग रही हैं और वाहन चालकों को करीब 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे ऑटो और कैब चालकों की कमाई पर भी असर पड़ा है।कंपनी की पाइपलाइन योजना से आने वाले समय में सप्लाई व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। जयपुर जिले में CNG वितरण के लिए अधिकृत कंपनी Torrent Gas Jaipur है, जबकि दौसा समेत कुछ अन्य जिलों में CNG वितरण की जिम्मेदारी अलग कंपनियों के पास है।

