उपजिला अस्पताल में वायरल मरीजों की संख्या बढ़ी:आउटडोर 1500 के पार, बारिश से बढ़ी परेशानी
लगातार हो रही बारिश और मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। दौसा के उपजिला अस्पताल में वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी, उल्टी और दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालात यह हैं कि अस्पताल की दैनिक ओपीडी (आउटडोर) 1500 मरीजों के पार पहुंच गई, जिससे अस्पताल में पूरे दिन मरीजों की भीड़ बनी रही।

